दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ कैंप के अंदर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एके-47 रायफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। घटना बचेली थाना क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप की है। पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।