Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: सिटी सेंटर मॉल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

mall

रायपुर । राजधानी से इस समय एक बड़ी खबर है। जहां रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में आग लग गयी। आग लगने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी और आग ज़्यादा बढ़ने के पहले ही इसे काबू में कर लिया गया। फिलहाल जान – माल की हानि की कोई जानकारी नहीं है।बता दें देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र पुलिस भी मौके पर मौजूद है और सभी लोगों को सुरक्षित रखने की जद्दोजहद जारी है। वहां मौजूद लोगों की सजगता से एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया है। सिटी सेंटर मॉल के मैनेजमेंट हैड राजीव रंजन ने बताया कि 11:30 बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. लेकिन सही समय पर हमारी मॉल के फायर फाइटिंग टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है. लाखों का नुकसान हुआ है. एहतियात के तौर पर दमकल की 1 गाड़ी को बुला लिया गया है. मॉल में धुआं भर जाने की वजह से मॉल खाली कराया गया था.