पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी की नई टाइमिंग, 13 सितंबर से लागू होगा नया शेड्यूल

train_time_change_200kb

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। रेलवे के मुताबिक ट्रेनों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बदलाव सिर्फ पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय को लेकर है।

पुरी पहुंचने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस
13 सितंबर से यह ट्रेन पुरी स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे के बजाय 6:45 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
14 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय 3:25 बजे से बदलकर 3:35 बजे कर दिया गया है।

गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
14 सितंबर से यह ट्रेन अब सुबह 10:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पुरी पहुंचेगी।

इसके अलावा अन्य ट्रेनों के समय में भी निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

ट्रेन बदलाव लागू होने की तारीख पुराना समय नया समय
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर 14:40 15:05
12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर 08:05 08:35
12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 15 सितंबर 06:35 06:45
20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 16 सितंबर 18:45 19:00
22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस 16 सितंबर 14:40 15:05
20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस 17 सितंबर 14:40 15:05

गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। 13 सितंबर से यह ट्रेन भुवनेश्वर स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे की जगह 7:15 बजे पहुंचेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों पर इनके आगमन और प्रस्थान के समय भी पूर्ववत रहेंगे। समय में संशोधन केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय के लिए किया गया है। यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

रीसेंट पोस्ट्स