हवा में बंद हुआ विमान का इंजन और फ्यूल लीक, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Flight-Runway-1024x479

बिलासपुर। बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9I698 शुक्रवार को हवा में तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। मेरठ के पास उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन में गड़बड़ी के साथ फ्यूल लीक की जानकारी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।