पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

police transfer

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 6 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तबादले का आदेश जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।