छत्तीसगढ़ में अफसरों का तबादला, मनीष मिश्रा सहित 3 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

19_06_2024-transfer_23742347_164

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। जारी आदेश में उप सचिव स्तर के अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  1. मनीष मिश्रा, उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग पूल से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
  2. भागवत जायसवाल, उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. गुड्डू लाल जगत, उप सचिव, श्रम विभाग को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में भेजा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के तहत कार्यभार ग्रहण करना होगा।

रीसेंट पोस्ट्स