रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में डिजिटल व्यवस्था को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति के बाद अब स्कूली बच्चों की अटेंडेंस भी डिजिटल सिस्टम से दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत बच्चों की उपस्थिति OMR शीट में दर्ज की जाएगी और इसका रिकॉर्ड एप के माध्यम से मुख्यालय तक भेजा जाएगा।