बिलासपुर रेल मंडल में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान, 733 यात्रियों पर कार्रवाई, 6.70 लाख से ज्यादा जुर्माना

IMG-20260916-WA0021

बिलासपुर। बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बिलासपुर रेल मंडल ने 48 घंटे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मंडल की 47 ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान 733 यात्री बिना टिकट या रेलवे नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इन यात्रियों से 6 लाख 70 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला।

रेलवे के अनुसार, अभियान के दौरान ट्रेनों के साथ-साथ विभिन्न स्टेशनों पर भी सघन टिकट जांच की गई। जांच में 601 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जबकि 59 यात्री बिना बुक किए लगेज के साथ सफर करते मिले। इसके अलावा अनियमित यात्रा से संबंधित अन्य मामलों में भी रेलवे ने नियमानुसार कार्रवाई की।

विशेष अभियान के तहत पकड़े गए सभी मामलों में रेलवे नियमों के अनुसार जुर्माना वसूला गया। 48 घंटे की इस कार्रवाई से रेलवे को 6.70 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट जरूर लें और रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के साथ ही रेल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

रीसेंट पोस्ट्स