Google Analytics —— Meta Pixel

अहमदाबाद: कर्फ्यू के ऐलान के बाद बाजारों में सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

AHAMDABAD

अहमदाबाद। अहमदाबाद में कर्फ्यू के ऐलान के बाद अहमदाबाद के बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना के बढते मामले के कारण से अहमदाबाद में आज रात से सोमवार सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू घोषित किया गया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और दूध की दुकानें खुली रहेंगी।