इंग्लैंड लायंस के नए हेड कोच बने जोनाथन ट्रॉट, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाने का है अनुभव

johnathan

दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच नियुक्त किया है। ट्रॉट आगामी विंटर शेड्यूल से स्थायी रूप से टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

45 वर्षीय ट्रॉट इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे। 2026 टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब ट्रॉट की इंग्लैंड के क्रिकेट सेटअप में वापसी हुई है।

जोनाथन ट्रॉट ने वर्ष 2022 में अफगानिस्तान के हेड कोच का पद संभाला था। करीब चार साल के कार्यकाल के दौरान उनकी कोचिंग में अफगानिस्तान ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

2024 टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यह टीम के इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। ट्रॉट के कार्यकाल में हासिल इस सफलता को अफगानिस्तान क्रिकेट के यादगार प्रदर्शनों में गिना जाता है।

रीसेंट पोस्ट्स