नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 का बदला रूट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
- 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।
- 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते चर्लपल्ली जाएगी।
- 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी होकर रक्सौल पहुंचेगी।
- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तारीखों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट, परिचालन और समय-सारणी की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।