Google Analytics —— Meta Pixel

छठी मइया को प्रणाम कर महापौर देवेंद्र ने की सब के सुख शांति की प्रार्थना

dd2
भिलाई। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज सुबह शहर के विभिन्न तालाबों में माताओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर पूजा अर्चना की। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव भी छठ महापर्व में शामिल हुए। सेक्टर 2 तालाब में छठ पर्व पर 36 घण्टे का निर्जला उपवास रखने वाली  माताओं ने विधि से सूर्य को अर्ध दिया और पूजा पाठ की।  छठी मइया की पूजा में महापौर यादव शामिल हुए और हाथ जोड़ कर सभी नागरिकों के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की।
महापौर  यादव ने कहा कि छठी मइया सभी के कष्टों को हरे, सभी की मनोकामना पूर्ण करे। महापौर यादव सबसे पहले छावनी तालाब पहुंचे। जहां छठ पूजा में शामिल हुए। छठ पर्व का आयोजन करने वाले समिति के सदस्यों से भी मिले। इसके  साथ ही महापौर यादव बापूनगर, बालकनाथ मंदिर, वार्ड 38 आदि तालाब जहां छठ पूजा का आयोजन किया गया वहाँ पहुंचे। इसके बाद सेक्टर 2, सेक्टर 7, बैकुंठधाम आदि तालाब पहुंचे।
 । इस अवसर पर महापौर  यादव ने सभी समिति के सदस्यों और आम जनों से निवेदन किया है कि कोरोना काल को देखते हुए छठ पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहले और तालाबों पर भीड़ जमा न होने दे।