रायपुर में गणेश विसर्जन शुरू: 43 अस्थायी कुंड तैयार, तालाबों में विसर्जन पर रोक; 27 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

रायपुर। गणेश उत्सव के समापन के साथ रायपुर में प्रतिमा विसर्जन और गणेश झांकी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। बड़ी प्रतिमाओं के लिए महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड तैयार किया गया है, जबकि छोटी प्रतिमाओं के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में 43 अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए गए हैं।