सुकमा में बड़ा हादसा टला, पुलिस वाहन में अचानक लगी भीषण आग

044

यह घटना कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस की चलती शासकीय वाहन में अचानक भीषण लपटे उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग लगने का कारण अज्ञात

आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।