भारी बारिश के चलते धमतरी में आज सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

hol

सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

जारी आदेश के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के चलते छात्रहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिन स्कूलों में किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

परीक्षा को लेकर सामने आई अहम जानकारी

वर्तमान में चल रही त्रैमासिक परीक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। परीक्षा की आगामी तिथि के संबंध में पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि परीक्षा की नई तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अपने विद्यालय अथवा संबंधित विभाग की ओर से जारी सूचना पर नजर बनाए रखें।