Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1748 नए मरीज, कुल एक्टिव मरीज 21393

corona 16

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 1748 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 21393 हो गए हैं।

आज 1748 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 921 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 91, राजनांदगांव 277, बालोद 48, बेमेतरा 33, कबीरधाम 46, रायपुर 323, धमतरी 60, बलौदाबाजार 69, महासमुंद 41, गरियाबंद 24, बिलासपुर 98, रायगढ़ 184, कोरबा 127, जांजगीर-चांपा 61, मुंगेली 16, जीपीएम 6, सरगुजा 75, कोरिया 9, सूरजपुर 17, बलरामपुर 42, जशपुर 10, बस्तर 8, कोंडागांव 24, दंतेवाड़ा 19, सुकमा 3, कांकेर 20, नारायणपुर 0, बीजापुर 13 अन्य राज्य 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज कुल 13 कोरोना मौतें हुई हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 223436 संक्रमित मिले है,जिसमें 199311 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।2732 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 21393 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

कोरोना को शिकस्त देकर 14 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में 38 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
अम्बिकापुर संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के ब्रम्हपारा के 75 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष, गंगापुर 35 वर्षीय महिला, 05 वर्षीय बालिका, नमनाकलॉ 27 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, स्कूल रोड के 46 वर्षीय पुरूष, राधुनाथपुर 50 वर्षीय महिला, बेलदगी 20 वर्षीय महिला, महुआपारा 58 वर्षीय महिला, भटगावं 54 वर्षीय पुरूष, मैनपाट 55 वर्षीय पुरूष, सीतापुर 60 वर्षीय पुरूष