Google Analytics —— Meta Pixel

नौसेना का लड़ाकू विमान MIG-29K समुद्र में क्रैश, एक पायलट बचाया गया , एक लापता

mig

नौसेना का एक लड़ाकू विमान मिग 29K गुरुवार शाम 5 बजे समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया है। दुर्घटना के वक्त ये ट्रेनर विमान अरब सागर के ऊपर फ्लाई कर रहा था। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है। नौसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय नौसेना ने जानकारी दी “समुद्र के ऊपर उड़ रहा मिग -29 K ट्रेनर विमान 26 नवंबर को लगभग शाम 5 बजे क्रैश हो गया। एक पायलट को बचा लिया गया है और दूसरे पायलट के लिए खोज जारी है। घटना की जांच के लिए दे दिए गए हैं।  भारतीय नौसेना के पास 40 से अधिक मिग -29 K लड़ाकू विमानों का बेड़ा है जो गोवा से बाहर स्थित है और यह INS विक्रमादित्य विमानवाहक पोत से भी संचालित होता है।

रीसेंट पोस्ट्स