Google Analytics —— Meta Pixel

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना को दिया गया BMC का नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया रद्द

kangna bmc

कंगना रनौत की जीत, HC ने कहा- ‘गलत इरादे’ से की गई एक्ट्रेस के मुंबई ऑफिस में तोड़फोड़, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोत के बंगले में तोड़फोड़ मामले में बीएमसी का नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है!

मुंबई! बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  के मुंबई  स्थित ऑफिस में 9 सितंबर को  BMC द्वारा की गई तोड़फोड़ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने कहा कि बीएमसी का एक्शन दुर्भावनापूर्ण रवैये से किया गया है. कोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद हुए नुकसान के आकलन करने के आदेश दिए हैं. इस संबंध में मार्च 2021 तक अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. 9 सितंबर को बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में कुछ हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ की थी जिसके विरोध में कंगना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद कोर्ट ने बीएमसी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.

रीसेंट पोस्ट्स