Google Analytics —— Meta Pixel

कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 11 मरीज,5 की मौत

rajkot bhisan aag

राजकोट। कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 28 झुलस गए हैं। गुजरात में राजकोट शहर के मालविया नगर क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि को एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई तथा अन्य 28 झुलस गए। बताया जा रहा है कि आनंद बंगला चौक के निकट स्थित तीन मंजिला एक कोविड अस्पताल की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे।

हादसे में आईसीयू में भर्ती 11 मरीजों में से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य आईसीयू के छह मरीजों सहित 28 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है।

रीसेंट पोस्ट्स