छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को रहेगा सामान्य अवकाश, गोवर्धन पूजा पर सरकार ने बदला पुराना आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश में 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व में जारी अवकाश सूची में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा की छुट्टी को ऐच्छिक अवकाश से बदलकर सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के अनुसार, 6 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किया गया था। यह पर्व सूची में क्रमांक 50 पर दर्ज था।
राज्य सरकार ने अब पूर्व में जारी अधिसूचना में बदलाव करते हुए गोवर्धन पूजा के अवकाश की श्रेणी बदल दी है। नए आदेश के मुताबिक, 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक/सामान्य अवकाश रहेगा।
सरकार के इस फैसले से शासकीय कार्यालयों और संबंधित सरकारी संस्थानों में 9 नवंबर को सामान्य अवकाश रहेगा। पहले कर्मचारी इस दिन ऐच्छिक अवकाश ले सकते थे, लेकिन अब इसे सामान्य अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को नियमित छुट्टी मिलेगी।
