छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 90 से अधिक उपअभियंताओं का तबादला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभाग में पदस्थ 90 से अधिक उपअभियंताओं (सब इंजीनियरों) को स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची में रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, जगदलपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय प्रभावित हुए हैं। आदेश के तहत कई उपअभियंताओं को मैदानी क्षेत्रों से हटाकर मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को नए क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ निर्माण एवं विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन को गति देना माना जा रहा है।

.png)

.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)