दुर्ग: छावनी चौक की बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

aag

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के छावनी चौक स्थित एक बंद फैक्ट्री में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि आग फैक्ट्री के कमरों तक फैल चुकी थी और लपटें तेजी से उठ रही थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

रीसेंट पोस्ट्स