Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज

corona 16

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से हर दिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 32,080 नए मामलों के साथ एक बार फिर कोविड-19 के दैनिक मामलों में इजाफा देखने को मिला है। मंगलवार को 26,567 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 32,080 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 402 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 97,35,850 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 36,635 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह देश में संक्रमणुक्त मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 92,15,581 हो गई है।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है, जो राहत की बात है। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,909 हो गई है। वहीं, कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,41,360 हो गई है।

 

 

रीसेंट पोस्ट्स