Google Analytics —— Meta Pixel

कृषि कानून पर सरकार आज देगी लिखित प्रस्ताव

hhhh

नई दिल्ली (एजेंसी)। गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच आज होने वाली बैठक अब नहीं होगी। सरकार आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी। जिस पर किसान नेता सिंघु बॉर्डर पर बैठक करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम केंद्र द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बैठक करेंगे। छठे दौर की वार्ता तो रद्द हो चुकी है। ड्राफ्ट पर चर्चा होगी उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हमें उम्मीद है कि आज शाम 4-5 बजे तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।