Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 26382 नए केस, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 94,56,449

corona 29

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लगातार राहत की खबर मिल रही है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 33,813 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 94,56,449 हो गई है। इधर नए कोरोना संक्रमितों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 26382 केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जहां कोविड-19 के 22,065 नए मामले रिपोर्ट किए गए, वहीं पिछले 24 घंटे में 26,382 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 26,382 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 99,32,548 हो गई है। इस दौरान 387 लोगों की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसके साथ कुल मृतकों की संख्या 1,44,096 हो गई है। देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3,32,002 है। देश में सक्रिय मामलों और संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या में बड़ा अंतर है।

रीसेंट पोस्ट्स