Google Analytics —— Meta Pixel

नाराज पति ने चाकू से बैंकर की गर्दन काटी, बॉडी के किये 12 टुकड़े, सूटकेस में भरकर नाले में फेंका

12 TUKDE

रायपुर ।  बैंक कर्मचारी अपनी मह‍िला दोस्‍त के घर पहुंचा तो पति के सामने ही अपने शादी के पहले के दिनों की दोस्‍ती पर कमेंट कर दिया. नाराज पति ने चाकू से बैंकर की गर्दन काट दी और बॉडी 12 टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दी. यह सनसनीखेज मामला महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई का है मुंबई से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने एक पुराने दोस्त को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. उन दोनों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके 12 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को दो सूटकेस में भरकर एक नाले में फेंक दिया. मृतक 12 दिसंबर से लापता था. उसकी मां की शिकायत पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी.

मृतक की पहचान वर्ली निवासी 30 वर्षीय सुशील कुमार सरनाइक के तौर पर हुई है. वह एक प्रमुख बैंक की ग्रांट रोड शाखा में काम करता था. पुलिस ने उसकी लाश दो सूटकेस में रायगढ़ जिले के नेरल इलाके में एक नाले से बरामद की है. मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में सुशील कुमार सरनाइक की गुमशुदगी का मामला 14 दिसंबर को दर्ज किया गया था. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्रमुख बैंक की ग्रांट रोड शाखा में काम करने वाले सरनाइक ने 12 दिसंबर को अपनी मां से बताया था कि वो कुछ दोस्तों और सहयोगियों से मिलने के लिए बाहर जा रहा है और 13 दिसंबर को लौट आएगा. लेकिन सोमवार को सरनाइक वापस लौटकर नहीं आया, तो उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की और उसके दोस्तों से भी संपर्क किया.

लेकिन सुशील के किसी भी दोस्त को उसके ठिकाने के बारे में कोई अंदाजा नहीं था और वह बैंक में भी नहीं आ रहा था. इसके बाद परेशान होकर सुशील की मां ने वर्ली पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.इसके बाद गुरुवार को वर्ली पुलिस को नेरल पुलिस स्टेशन से एक कॉल आई और उन्हें सूचित किया गया कि सुशील कुमार सरनाइक की हत्या कर दी गई है और उसके शरीर के टुकड़े दो सूटकेस में पाए गए हैं.पुलिस ने इस मामले में चार्ल्‍स नाडर (41) और उसकी पत्‍नी सलोमी (31) से इस मामलें की जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी दबिश तो चार्ल्‍स नाडर ने सच्चाई उगल दी. चार्ल्‍स नाडर ने बताया कि सुशील कुमार सरनाईक उसके घर पर पार्टी में आया था. दरअसल सुशील कुमार सरनाईक और सलोमी दोनों पुराने दोस्त थे. इस दौरान जब शराब पी रहे थे तो सलोमी के चरित्र पर सुशील कुमार सरनाईक ने तंज कसा. जिसके बाद चार्ल्‍स नाडर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया. उसने चाकू से सुशील का गला काट दिया और बाद में अपनी पत्नी के मदद से उसकी लाश को टुकड़ों में काटकर बैग में भरकर नालें में फेंक दिया.