Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस कांस्टेबल ने सर्विस बंदूक से सिर में गोली मारकर किया सुसाइड

goli mari

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में रविवार देर रात की घटना,  सिपाही वहीं क्वार्टर में रहता था, गोली की आवाज पर अन्य सिपाही पहुंचे तो पड़ा था शव, खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

राजनांदगांव।  सिपाही ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) स्थित क्वार्टर में सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, उसके शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित PTS में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देर रात गोली चलने से PTS में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल पर ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिला।

2007 बैच का सिपाही , अकेले रहता था
जवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले रहता था। उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही गोली मारी है। जवान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि किसी मानसिक परेशानी के चलते उसने कदम उठाया है।