Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी का झांसा देकर गर्भ ठहरी नाबालिक से गैंगरेप,3 आरोपी गिरफ्तार

nabalik rape

रायपुर।  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैंगरेप के मामले में अचनाकपुर, पाटन के 3 ज़मीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मामला राखी थाना का है। आरोपीयो के खिलाफ अपहरण, शादी का झांसा देकर बलात्कार,गैंग रेप सहित पास्को एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

नाबालिक मरोदा, भिलाई में साफ-सफाई का काम करती थी, जहां उसके मालिक के परिचित तीनो आरोपी आते थे। गर्भ ठहरी नाबालिक मासूम का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक नाबालिक मासूम को नया रायपुर में अधिक पैसों में काम दिलवाने का लालच देकर उसे अप्रैल के माह में नया रायपुर लेकर आये और बारी-बारी से बलात्कार किया जिसके बाद नाबालिक अपने रिश्तेदार के यहाँ चली गयी।

जहां 3 माह बाद उसे गर्भ ठहर जाने की जानकारी मिली। इसकी सूचना आरोपियों को देने पर उन्होंने नाबालिक को शादी करवा देने का झांसा देकर धमतरी बुलाया जिसके बाद धमतरी से वापस अपनी TUV कार में बैठाकर उसे नया रायपुर लाये और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। राखी थाना प्रभारी ने बताया कि, नाबालिक मूलतः नेवई की रहने वाली है व उसके पिता का देहांत हो चुका है और माता ने दूसरी शादी कर ली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तरुण पाटिल, राजू उर्फ राजेश और परसराम साहू है।