हादसा: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार सवार महिला की जलकर मौत

car-accident

नई दिल्ली। हादसा सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है। यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई गई है। तीन लोग घायल हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं। सुबह से घना छाया हुआ था। इससे कारण 100 दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार सवार महिला की जलकर मौत

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग

उधर, आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ है। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई, जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।

 

रीसेंट पोस्ट्स