Google Analytics —— Meta Pixel

डॉ. नागदेवे को सुपेला अस्पताल प्रभारी किया गया नियुक्त

lal bahadur shstri hp

भिलाई। सुपेला के नए प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति व पदभार को लेकर मंगलवार को भी पूरे दिन विवाद की स्थिति बनी। कलेक्टर ने सीएचएमओ, सीएस तथा सुपेला अस्पताल के दोनों प्रभारी डॉक्टरों को तलब कर वार्ता करने के बाद डॉक्टर नागदेव को सुपेला अस्पताल का प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद विवाद सुलझ गया।

मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद ओपीडी अघोषित रूप से बंद हो गई। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज नहीं किया। करीब 2 घंटे तक यही स्थिति बनी रही। डॉक्टर व अन्य स्टाफ ओपीडी में बैठने के बजाय कमरा नंबर एक में मीटिंग करते रहे। इस दौरान इलाज के लिए जो भी इलाज के लिए पहुंचा उसे डॉक्टर नहीं होना कहकर वापस लौटा दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. पी बाल किशोर द्वारा बनाए गए प्रभारी डॉ. अविनाश नागदेवे के डॉक्टर एसके अग्रवाल को ड्यूटी एडजस्टमेंट से पहले सूचना देने को लेकर विवाद हुआ। नाराज होकर डॉ. अग्रवाल ने मरीज देखना बंद कर दिया। सुबह 11 बजे तक डॉ. पीयाम सिंह अस्पताल नहीं पहुंचे। इस वजह से विवाद और गहराया गया। इसके बाद डॉ. नागदेवे सीएस के बुलावे पर जिला मुख्यालय चले गए।

विवाद को बढ़ता देख कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दोनों जिम्मेदार अफसरों को तलब किया जहां सीएमएचओ व सीएस ने पहले अपना पक्ष रखा। दोनों प्रभारियों से भी कलेक्टर ने जानकारी ली। इसके बाद डॉ. नागदेवे को सुपेला का प्रभारी तय कर दिया गया।