Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख किया प्रकट

madhav-singh-solanki
रायपुर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंका का निधन हो गया है। सोलंकी गुजरात राज्य के चार बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुके थे। उनकी उम्र 94 साल की थी। सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वे एक बार भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। बघेल ने माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।