Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में आज ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, शव को मच्र्युरी में रखवाया गया

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। ट्रेन से गिरकर महिला की मौत आज अपरान्ह 3:35 बजे नागपुर रेलवे लाईन पर खुर्सीपार और पावर हाउस गेट के मध्य हावड़ा अहमदाबाद ट्रेन से गिर कर 35 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई है। मृतिका का रंग गोरा है, वह हरे रंग की साड़ी, नारंगी रंग का ब्लाउज पहने हुए। भट्ठी पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को मच्र्युरी में रखवा दिया है। मृतिका के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला के पास एक मोबाईल मिला है जिससे महिला की पतासाजी की जा रही है। महिला स्वत: गिरी है या गिराई गई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। देखने से बंगाली लग रही मृतिका के संबंध में भट्ठी पुलिस ने सभी थानों को उसके हुलिया से संबंधित जानकारी भेज दिया है।