Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश के इस जिले में कलेक्टर ने 3 स्थानीय अवकाश किया घोषित

holiday

धमतरी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है।कलेन्डर वर्ष 2021 में धमतरी जिले के लिए यह अवकाश है। बैंक व ट्रेजरी में छुट्टियां नहीं रहेगी। दरअसल कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कलेन्डर वर्ष 2021 में धमतरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इनमें 10 सितंबर 2021 शुक्रवार को गणेश चतुर्थी, 13 अक्टूबर बुधवार को दशहरा (महाअष्टमी) और पांच नवम्बर 2021 शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है। उन्होंने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-चार के नियम-8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ज्ञात हो कि यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।