Google Analytics —— Meta Pixel

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,788 नए कोरोना मामले, 145 की मौत

corona

नई दिल्ली। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद  कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,788 नए मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में कोरोना वायरस से 145 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,788 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,71,773 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 145 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,52,419 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,457 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,02,11,342 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,08,012 रह गए हैं।

 भारत 13वें नवंबर पर 
दुनियाभर में 95,484,666 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 20.39 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।