Google Analytics —— Meta Pixel

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में युवाओं के बीच पहुंचे विधायक यादव

vidhayak yadav

भिलाई। सेना, वायु सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल में भर्ती की इच्छा रखने वाले युवा सेक्टर 7 स्थित ग्राउंड में 135 प्रशिक्षणार्थी अभ्यास कर रहे हैं। आज प्रातः के अभ्यास के दौरान युवाओं के चहेते भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने इन युवाओं के बीच पहुंचे। सभी युवाओं से उन्होंने बात की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां शासन की मंशा अनुरूप सेना, वायु सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल में जाने की इच्छा रखने वाले युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निसंदेह यह आप लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आप सभी लोग अत्यंत मेहनत एवं लगन से प्रशिक्षण कर रहे हैं। निश्चित रूप से आप लोगों को इस प्रशिक्षण से सहायता मिलेगी। अपने चहेते युवा विधायक को देखकर सभी प्रशिक्षणार्थी युवाओं के चेहरे खिल गए। अत्यंत सहजता से विनम्र स्वभाव से विधायक ने सभी लोगों से मिले। सभी युवाओं ने उन्हें अपने बीच पाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान आरआई नीलेश द्विवेदी, पार्षद आदि उपस्थित थे।