Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील फोटो क्लिक कर करता रहा शोषण…

bhilai nabalik

भिलाई।  एक युवक ने नाबालिग लड़की को पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर रेप किया और इस दौरान किशोरी की अश्लील फोटो क्लिक कर ली। ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर किशोरी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, परिजनों की शिकायत के बाद पाटन थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, किशोरी ने बुधवार को पाटन थाने में FIR दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि सांतरा निवासी हीरामणि बघेल (21) से उसका परिचय हुआ था। हीरामणि ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर करीब एक साल पहले शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, आरोपी उसे जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता। परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई और मामला दर्ज करा दिया। गंभीर और नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण SP प्रशांत ठाकुर ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी हीरामणि बघेल को सांतरा से गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया है, इसमें किशोरी की अश्लील फोटो थी।