Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध गांजा परिवहन करते हुए आरोपी को थाना अंडा क्षेत्र से पकड़ा गया

Aa

दुर्ग:- पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में जिले में अवैध पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में थाना अंडा के सहायक उपनिरीक्षक नकुल प्रसाद ठाकुर प्रधान आरक्षक रोहित साहू प्रधान आरक्षक कमलेश साहू आरक्षक आशीष राजपूत आरक्षक नितेश कुर्रे आरक्षक रामेश्वर कोमा के द्वारा थाना अंडा में आज दिनांक 22-01-2021 को अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन कर रहे व्यक्ति आरोपी रोहित कनौजिया पिता नंद कुमार कनौजिया उम्र 24 वर्ष साकिन रूआबांधा बस्ती यादव चौक भिलाई वार्ड नंबर 63 को अपने वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बीआर 8870 से अवैध रूप से लगभग 4 किलोग्राम गांजा परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया