Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 11666 नए कोरोना मरीज

corona cg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,666 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल संक्रमण के 12,689 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं। भारत में अब तक ब्रिटेन वैरिएंट वायरस के 153 मामलों का पता चला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 हो गई है। वहीं, इस दौरान 123 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,847 हो गई है। देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,73,606 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,301 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,740 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा अब तक देश में 23,55,979 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार, 27 जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 23,55,979 है। इसमें से 7,25,653 नमूनों का बुधवार को परीक्षण किया गया था।