Google Analytics —— Meta Pixel

देहात में परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास, बीजेपी नेता पर जमीन हड़पने का आरोप

bjp aarop

कानपुर। गुरुवार सुबह मूसानगर में परिवार समेत आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मुक्तेश्वरी गेट के पास भाजपा नेता विजय सोनी द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस जगह पर गुलफाम अपना दावा कर रहा है। गुरुवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर गुलफाम ने आग लगाकर परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बच्चों समेत गुलफाम व उसकी पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। भोगनीपुर एसडीएम दीपाली भार्गव समेत राजस्व निरीक्षक लेखपाल व आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई है। झुलसे लोगों का हाल लेने एसपी केशव कुमार चौधरी व सीडीओ सौम्या पांडेय जिला अस्पताल पहुंची।

 

रीसेंट पोस्ट्स