Google Analytics —— Meta Pixel

मोबाइल से भरे बैग को ले उड़े दो बदमाश, तलाश जारी

animaition

भिलाई। नेवई पुलिस ने स्टेशन मरोदा निवासी मोबाइल दुकानदार सुभाष सिंह की शिकायत पर धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि घटना पिछले साल 12 अक्टूबर की है। रात को वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। उसने दुकान के सामने 24 मोबाइल से भरा बैग रखकर भूल गया था। अगले दिन उसे पता चला कि बैग दुकान के सामने भूल गया था। अगले दिन दुकान जाकर देखा तो बैग गायब मिली। दुकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक बैग उठाते हुए दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।