Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,083 नए कोरोना संक्रमित, 137 की हुई मौत

corona

 

नई दिल्ली। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार -चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,083 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच कोरोना वायरस से 137 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,07,33,131 पहुंच गए हैं। वहीं देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,54,147 हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,808 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,04,09,160 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,69,824 रह गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईएमसीआर) ने बताया कि 29 जनवरी तक कुल कोरोना के कुल 19,58,37,408 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से 7,56,329 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही हुई है।
सक्रिय मामलों में भारत 15वें नवंबर पर
दुनियाभर में 102,635,172 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 2,2.16 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 15 वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।

रीसेंट पोस्ट्स