Google Analytics —— Meta Pixel

निगम निर्वाचन के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

durg

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगरीय निकायों के मतदाता सूची तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन नियम के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किये गये है। इनमें रजिस्टीकरण अधिकारी के कृत्यों के संम्पादन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग को नियुक्त किया गया है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कृत्यों के संपादन के लिए के नगर पालिक निगम रिसाली के लिए  उमेश कुमार साहू अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग, दुर्गा साहू नायब तहसीलदार दुर्ग और नगर पालिका परिषद जामुल के लिए  सत्येंद्र शुक्ला नायब तहसीलदार दुर्ग और  योगेंद्र वर्मा नायब तहसीलदार भिलाई को नियुक्त किया गया है। अपील अधिकारी के कृत्यों के संपादन के लिए बीबी पंचभाई अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है।