Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking : सोमवार को दुर्ग शहर के पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

nal

 

दुर्ग:-  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सोमवार 1 फरवरी 21 को शिवनाथ नदी इंटेकवेल में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। जिसके कारण निगम द्वारा शट डाउन लिया जा रहा है। इसके अंतर्गत सोमवार को सुबह के समय पूरे शहर में जलप्रदाय सप्लाई की जावेगी। परन्तु शाम के समय पूरे शहर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी । नागरिकों से अपील है कि उपरोक्त तिथि के पूर्व नल आने पर पानी का संग्रहण कर लेवें । निगम द्वारा संकटगग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जावेगी। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है ।

रीसेंट पोस्ट्स