Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क दुर्घटना में जीजा साले की दर्दनाक मौत

ACIDENT

बालोद। करहीभदर में हुई सड़क दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमोरा के रूपेश कुमार भुआर्य (27) और उनका साला नर्राटोला निवासी जगन्नाथ कोलिहारा (13) की मौत हो गई। यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब रूपेश पिता और जगन्नाथ मामा बनने वाले हैं। रूपेश की पत्नी के प्रसव को कुछ ही दिन बचे हैं। बार-बार चेकअप के लिए दूसरे की गाड़ी का सहारा लेना पड़ता था। इसलिए बड़े भाई की बाइक लाने के लिए उकारी (डौंडी) गए हुए थे। 36 किमी की दूरी तय करने के बाद घर का फासला महज 5 किमी था और दर्दनाक हादसा हो गया।

रूपेश ने अपनी पत्नी भारती को फोन से बताया था कि रात 8 बजे तक जगन्नाथ के साथ घर लौट आएगा। लेकिन 8 बजे के बाद फोन बंद हो गया। गांव के रोहित ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो हम सभी घबरा गए। बिजली खंबे के पास अलाव जला कर रात काटना पड़ा।

गांव के कोटवार बेतम दास मानिकपुरी ने बताया कि रूपेश के माता-पिता नहीं है। 2018 में नर्राटोला में शादी हुई। पत्नी गर्भ से है। कुछ ही दिनों में घर में खुशियां दोगुनी होने वाली थी कि इसके पहले मातम छा गया। घटना की जानकारी सुनने के बाद देर रात तक कोई सो नहीं पाए। गांव के प्रमुख बालोद से देर रात वापस आए। रूपेश के परिवार में सगा बड़ा भाई जम्मू फौज में है।