Google Analytics —— Meta Pixel

युवक की गला घोटकर हत्या खेत मे पड़ा मिला शव

hatya

भिलाई-3:-  ग्राम उमदा खार में 19 वर्षीय युवक की गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जयप्रकाश साहू के खेत में उसका शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पीएम कराया। इसमें खुलासा हुआ कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

इससे उसकी पीठ की हड्डी टूट कर लीवर में जाकर धंस गई। लीवर के ऊपरी हिस्से में ब्लड क्लॉट भी जमा हो गया। शरीर पर संघर्ष और दोनों हाथ पैर में चोट के निशान हैं। पतली रस्सी से गला घोंटा गया। इससे उसके गले की हड्डी भी टूट गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा, बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिल पाया।

पुलिस के मुताबिक त्रिलोक अखलोरडीह के भाठापारा में पिता रोहित, मां शांति बाई, बड़ी बहन काजल और भाई भूषण के साथ रहता था। पिता रोहित के कहने पर वह मंगलवार सुबह 11.30 बजे तोते के दो बच्चे लेकर हथखोज इलाके में पीपल के पेड़ पर बने घोंसले में रखने निकला था। छह फरवरी को त्रिलोक पेड़ से उतारक तोते के दोनों बच्चों को अपने घर ले आया था। दोनों बच्चों की आंखें अभी नहीं खुली थीं। खाना भी नहीं खा पा रहे थे। इसलिए दोनों बच्चों को वापस घोंसले में रखने के लिए पिता ने कहा था। त्रिलोक के पिता रोहित हथखोज स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में कैमिकल फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह 9 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें त्रिलोक की हत्या होने की जानकारी मिली। पिता ने बताया कि बेटा ज्यादतर समय घर में रहता था एक बार ही उसके साथ मारपीट हुई थी बाकी कभी कोई विवाद नहीं हुआ।

रोहित ने बताया कि बेटे को तोता पालने का शौक था। घर में उसने एक तोता पाल रखा था। 12वीं पास करने के बाद उसने कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था। लेकिन अभी कॉलेज नहीं जा रहा था। वह हथखोज इलाके में काम सीखने एक फैक्ट्री में जाता था। करीब एक साल पहले वह हथखोज के एक पेड़ से तोता का बच्चा घर ले आया था। बच्चे छोटे होने के कारण उसे वापस रखने के लिए कहा था। लौटने के बाद उसने बताया था कि रास्ते में उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर तोता का बच्चा छीन लिया। रोहित ने शंका जाहिर की है कि तोते के बच्चों के लिए ही उसके बेटे की हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक उमदा खार में जहां पर युवक का शव पड़ा मिला है,उससे करीब 3 किलोमीटर दूर युवक का घर है। जबकि हथखोज में जहां पर युवक तोते के बच्चे को रखने गया था उसकी दूरी दो किलोमीटर है। इससे शंका है कि युवक की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंका गया। मौके पर पहुंचा डॉग उमदा गांव मेंं एक घर के अंदर घूसा था। लेकिन पुलिस को घर की जांच में कोई साक्ष्य नहीं मिला। बहरहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स