छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त का उड़ीसा प्रवास

rajshree mahant
रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज चार दिवसीय उड़ीसा प्रवास के लिए रवाना हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त  12 फरवरी 2021 को दोपहर 2:00 बजे  दूधाधारी मठ से रवाना हुए शाम 4:30 पर उनका आगमन विश्रामगृह सरायपाली हुआ, यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा के उपरांत 5:30 बजे प्रस्थान हुए, वे 13 फरवरी को प्रातः 5:00 बजे नीलांचल भक्त निवास पुरी, जिला पुरी उड़ीसा पहुंचेंगे, यहां पर विश्राम एवं दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है। अपराह्न 3:00 बजे  जगन्नाथ पुरी गौशाला मार्ण्कडेश्वर शाही पुरी, उड़ीसा में उनका गौशाला निरीक्षण एवं भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है, रात्रि विश्राम निलाचल भक्त निवास पुरी में होगा। इसी तरह से 14 फरवरी को सुबह 9:00 बजे निलाचल भक्त निवास से रवाना होकर 10:00 बजे वरल वालुंकेश्वर देव चेरिटेबल ट्रस्ट वड़ कंजिया, साक्षी गोपाल पुरी, उड़ीसा पहुंचकर गौशाला निरीक्षण एवं भ्रमण के कार्यक्रम में शामिल होंगे 11:00 बजे जगन्नाथ पुरी के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, रात्रि 10:30 बजे उनका आगमन विश्रामगृह सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ होगा 15 फरवरी को विश्रामगृह सरायपाली से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर पूर्वान्ह 11:30 बजे उनका आगमन दूधाधारी मठ रायपुर होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज जबसे छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बने हैं तब से उन्होंने धुआंधार दौरा करके छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी गौशालाओं का निरीक्षण करने के उपरांत अब गौठानों के निरीक्षण के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण समिति की निरंतर बैठक प्रत्येक जिलों में ले रहे हैं, साथ ही उनका यह छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर किसी अन्य राज्य में गौशाला निरीक्षण का प्रथम कार्यक्रम है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य में गौ माता के संरक्षण एवं संरक्षण को प्राथमिकता पूर्वक पूर्ण करने के लिए वे हर संभव प्रयास में निरंतर लगे हुए हैं।