Google Analytics —— Meta Pixel

डोम निर्माण का विधायक यादव ने किया भूमिपूजन

dom nirman

 

भिलाई। सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर, खुर्सीपार, भिलाई के स्थापना के 57 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार 19 फरवरी को भिलाई नगर विद्यायक देवेन्द्र यावद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मंदिर पहुँचकर सर्वप्रथम बाबाजी का आशीष ग्रहण कर खुर्सीपार एवं भिलाई की जनता को सौगात के रुप में मंदिर प्रांगण में डोम निर्माण कर भूमिपूजन एवं मंदिर के सामने स्थित पार्क का लोकार्पण कर बाबाजी के सच्चे भक्त के रुप में सेवा की।
इस अवसर पर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान भगत हरगोपाल मस्ताना एवं सेवाराम तथा महासचिव कांतिलाल शर्मा, उपाध्यक्ष विपिन ओझा के साथ प्रमुख सेवादार संजय ओझा, त्रिलोकसिंग, पतराम अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, परमजीत सोढी़, आशीष जैन, भवानी शंकर एव सुबीर खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।