Google Analytics —— Meta Pixel

एसआर हॉस्पिटल में लगा सीनियर सिटीजन को कोविड वैक्सीन

sr hp

भिलाई। एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर धमधा रोड चिखली दुर्ग में 1 मार्च से कोविड वेक्सीनेशन शुरू हो गया। वैक्सीनेशन की शुरुआत के साथ ही सीनियर सिटीजन में इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया। शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को कोविड वैक्सीन लगाया गया। सीएमएचओ दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर व डीडीएचएस डॉ. वायके शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ने पूरे स्टाफ को टीकाकरण करने सम्बंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। सभी हितग्राहियों को शासन द्वारा प्रदत्त कोविशील्ड वैक्सीन लगाया जा रहा है। निरीक्षण के पहुंचे सीएमएचओ दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर व डीडीएचएस डॉ. वायके शर्मा ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।