Google Analytics —— Meta Pixel

आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास जरूरी – पीएम मोदी

pm modi

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर सत्र को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास उतना ही जरूरी है। आत्मविश्वास तभी आता है, जब युवा को अपनी शिक्षा, अपनी ज्ञान पर पूरा विश्वास हो।

इस वर्ष के बजट में हेल्थ के बाद जो दूसरा सबसे बड़ा फोकस है, वो एजुकेशन, स्किल, रिसर्च और इनोवेशन पर ही है। बीते वर्षों में शिक्षा को रोजगार और उद्यमी क्षमताएँ से जोड़ने का जो प्रयास किया गया है, ये बजट उनको और विस्तार देता है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज वैज्ञानिक प्रकाशन के मामले में भारत टॉप थ्री देशों में आ चुका है।

फ्यूचर फ्यूल, ग्रीन एनर्जी, हमारी ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए बजट में घोषित हाइड्रोजन मिशन एक बहुत बड़ा संकल्प है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं, देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए।

रीसेंट पोस्ट्स