Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील

durg police

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को सिविक सेंटर से फ्लैग मार्च निकाला।

बड़ी संख्या में चारपहिया वाहनों के साथ पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी व आला अधिकारियों ने फ्लैगमार्च निकालते हुए शहर का भ्रमण किया। शहर भ्रमण के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने किया। वहीं इस फ्लैग मार्च में पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए।